टाटा स्टील मास्टर्स विदित नें विश्व चैम्पियन डिंग को ड्रॉ पर रोका by Niklesh Jain published on 2024-01-14T03:53:25Z शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के 86वें संसकरण के पहले दिन ही कई रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिले । पहले दिन खेले गए सात मुकाबलों में कुल 4 के परिणाम जीत और हार के तौर पर सामने आए जबकि तीन मुकाबलों बेनतीजा रहे । फीडे कैंडिडैट के पाँच खिलाड़ी और खुद विश्व चैम्पियन के भाग लेने के चलते इस बार प्रतियोगिता बेहद खास बन गयी है । Genre Sports