एपिसोड 11: रायसीना डायलॉग 2020, 5 सालों का शानदार सफ़र by Podcasts @ ORF published on 2020-01-31T15:47:37Z ORF हिंदी के साप्ताहिक पॉडकास्ट ओआरएफ़ रिसर्च अपडेट में इस बार हमारे साथ शामिल हुए पुशान दास, जो ORF को फोरम हेड हैं. पुशान के साथ हमने चर्चा की, 14-16 जनवरी 2020 को खत्म हुए रायसीना डॉयलॉग के पांचवें संस्करण रायसीना डायलॉग 2020 के बारे में. इस बार के कॉन्फ्रेंस की थीम, उसमें शामिल होने वाले अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस और पॉलिटिकल लीडर्स, बुद्धिजीवी, थिंकर्स और नीति निर्धारकों के बारे में. नई सदी में, जबकि हम 20 साल के होने जा रहे हैं, तब रायसीना डायलॉग में उन बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई जहां — दुनिया के ताकतवर देश, कुशल और दक्ष समूह और प्रभावशाली कंपनियां, एजेंडा सेट करने के लिए एक-दूसरे के साथ मुक़ाबला कर रहे हैं. Genre News & Politics